
भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। एसोसिएशंस फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, सात राष्ट्रीय पार्टियों ने फाइनेंशियल ईयर 2016-17 के लिए अपनी आमदनी घोषित की। इन सभी की कुल आमदनी 1559 करोड़ सामने आई है। इसमें सबसे ज्यादा बीजेपी की है। इसके बाद कांग्रेस का नंबर है। भाजपा की कमाई 81.8% बढ़कर 1034 करोड़ रुपए हो गई। 2015-16 में यह 570.86 करोड़ रुपए थी। वहीं, इस दौरान कांग्रेस की इनकम में 14% की कमी आई है। पार्टी की आय 261.56 करोड़ रुपए से घटकर 225.36 करोड़ रुपए पहुंच गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IFHVSy
No comments:
Post a Comment