
फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान खान की मां (रीमा लागू) की क्लब फ्रेंड के रोल में नजर आईं कुनिका संदानंद लाल को कई दिनों से अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी मिल रहा है। मामले में उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कुनिका की मानें तो उनका कसूर बस इतना है कि उन्होंने 'ब्लैक बक' केस में सलमान खान का समर्थन किया। दरअसल, काले हिरण शिकार मामले में एक न्यूज चैनल की लाइव डिबेट में कुनिका ने यह कहा था कि बिश्नोई समाज को सलमान की बेल का विरोध नहीं करना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2H9dMhj
No comments:
Post a Comment