
लंदन. ब्रिटेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के एक संगठन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्नाव और कठुआ गैंगरेप केस में जल्द न्याय दिलाने की अपील की है। लंदन स्थित भारतीय हाई-कमीशन को दिए पत्र में छात्रों ने कहा कि हाल ही के समय में जिस तरह की घटनाएं भारत में हुई हैं, उसके लिए पीएम को अभूतपूर्व कदम उठाकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को ही दोनों घटनाओं की निंदा की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2H1HAxm
No comments:
Post a Comment