कठुआ गैंगरेप केस: बच्ची के पिता की सुप्रीम कोर्ट से अपील- मुकदमा जम्मू-कश्मीर के बाहर चलाया जाए - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 April 2018

कठुआ गैंगरेप केस: बच्ची के पिता की सुप्रीम कोर्ट से अपील- मुकदमा जम्मू-कश्मीर के बाहर चलाया जाए

सामूहिक दुष्कर्म के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या के आठ आरोपियों के खिलाफ सोमवार से मुकदमा शुरू हो गया है। इससे पहले, पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केस की सुनवाई जम्मू-कश्मीर के बाहर कराने की अपील की। सभी आरोपियों को सुबह कोर्ट में भी पेश किया गया। इनमें से एक आरोपी ने कहा कि नॉर्को टेस्ट में सबकुछ साफ हो जाएगा। वहीं, बच्ची के परिजनों की तरफ से लड़ रही वकील दीपिका एस राजावत ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिंदा रहूंगी। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरी हत्या भी हो सकती है। मुझे कल धमकी मिली थी कि तुम्हें माफ नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताएंगी कि उनकी जान खतरे में है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2H0ngMS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages