
किबिथू. अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास विवादित असाफिला इलाके में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पर चीन ने ऐतराज जताया है। सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, "15 मार्च को हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंग में ये मसला चीन ने भारतीय अधिकारियों के सामने उठाया था। हालांकि, भारतीय पक्ष ने इस दावे को खारिज कर दिया था।" भारतीय अधिकारियों ने चीन की तरफ से 'उल्लंघन' शब्द के इस्तेमाल पर विरोध जाहिर किया था। इस मीटिंग में चीन ये भी आरोप लगाया कि भारतीय सेनाओं ने उनके सड़क बनाने के औजार भी तोड़ दिए। हालांकि, भारतीय सेना ने इन आरोपों को भी नकार दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HkonUc
No comments:
Post a Comment