
ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को 4 विकेट से हराया। 177 रनों के टारगेट को केकेआर ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर ने आईपीएल में आरसीबी को लगातार तीसरा मैच हराया है। 2017 सीजन में भी केकेआर ने आरसीबी को दोनों लीग मैचों में मात दी थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक 35 और विनय कुमार 6 रन बनाकर नॉट आउट रहे। ओपनर सुनील नारायण ने 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। क्रिस वोक्स ने 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GH2NMK
No comments:
Post a Comment