
भोपाल की जिला कोर्ट ने फेसबुक कंपनी से युवक को धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को समन जारी किया है। बताया जा रहा है कि 'द ट्रेड बुक' के संस्थापक स्वप्निल राय ने फेसबुक और मार्क जकरबर्ग के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए एडिशनल सेशन जज पार्थ शंकर मिश्रा ने 20 जून को जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vV1Co4
No comments:
Post a Comment