
यहां मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को हुए स्कूल बस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई। इनमें से 3 बच्चे मिश्रौली गांव के अमरजीत कुशवाहा के थे। उन्हें जैसे ही इसकी खबर लगी वे बेहोश हो गए। मैहिहरवा गांव के मैनुद्दीन की पत्नी ने कहा हमने दो बच्चे खो दिए। छोटे बेटे का होमवर्क पूरा नहींं था। इसलिए वह स्कूल नहीं गया और बच गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रेन देखने के बाद वैन के ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक में फंस गई। इसी दौरान ट्रेन आ गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HswCRM
No comments:
Post a Comment