
कांग्रेस ने गुरुवार को आरएसएस पर जज लोया मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि जज लोया मामले में याचिका दायर करने वाला एक बीजेपी कार्यकर्ता सूरज लोलगे था। पार्टी ने कहा कि सूरज ने आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के कहने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की और उसे वापस लेने से भी इनकार कर दिया। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर सहमति भी जताई, जिसमें कहा गया था कि जज लोया मामले की जांच की मांग असल में राजनीतिक मकसद से की जा रही हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जज लोया मामले से जुड़ी एक याचिका में एसआईटी जांच की मांग की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने ऐसी किसी भी जांच की मांग से इनकार कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fj1GNI
No comments:
Post a Comment