
कठुआ में 8 साल की बच्ची की हत्या के मामले में गैंगरेप नहीं होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खारिज किया है। इस मामले में जांच कर रही क्राइम बांच ने रविवार को कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई। पुलिस आगे सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दायर करेगी। बता दें कि 10 अप्रैल को दायर चार्जशीट में मंदिर के सेवादार समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट से ही बच्ची के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। जनवरी में नाबालिग को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qR6HI4
No comments:
Post a Comment