
लंदन. शराब कारोबारी विजय माल्या ने वोट डालने को अपना संवैधानिक अधिकार बताया है। माल्या प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार को वेस्टमिन्सटर कोर्ट आया था और इसी दौरान मीडिया के सामने उसने ये प्रतिक्रिया दी। उसने कहा कि वोट डालना मेरा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन, जैसा कि आप जानते हैं कि मैं यहां (ब्रिटेन में) हूं और यात्रा नहीं कर सकता हूं। कर्नाटक चुनाव के सवाल पर माल्या ने कहा कि मैं राजनीति को करीब से नहीं देख रहा हूं इसलिए इस पर मेरी कोई राय नहीं है। बता दें कि माल्या पर 17 बैंकों के 9,432 करोड़ रुपए बकाया हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर भाग गया था। भारत ने ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण की अपील की है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 11 जुलाई को करेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5u9cT
No comments:
Post a Comment