
नरेंद्र मोदी 27 और 28 अप्रैल को चीन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी। खबर है कि इस बातचीत के बाद न तो किसी एग्रीमेंट पर साइन होंगे और न ही साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। दोनों नेता, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मसलों पर बात करेंगे। बता दें कि भारत और चीन के किसी नेता के बीच इस तरह की वार्ता पहले कभी नहीं हुई। इसकी घोषणा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई बैठक के बाद की गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K9f4aQ
No comments:
Post a Comment