
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की सात विपक्षी दलों की कोशिशों की आलोचना की है। उन्होंने कहा- कांंग्रेस का ये फैसला गलत था। मैंने पहले ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह किया था। उधर, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यदि कांग्रेस राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देती है, तो यह उसके लिए आत्महत्या का कदम उठाने जैसा होगा। बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को नोटिस को खारिज कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qXYstN
No comments:
Post a Comment