
नई दिल्ली. हिंद महासागर में वर्चस्व को लेकर भारत और चीन के बीच चल रही रस्साकशी ने मंगलवार को एक रोचक मोड़ ले लिया। भारतीय नौसेना ने समुद्र के चप्पे-चप्पे पर अपनी मौजूदगी का नूमना पेश करते हुए एक खास अंदाज में चीन की नौसेना का स्वागत कर उसे चौंका भी दिया और आगाह भी कर दिया। दरअसल, मंगलवार को चीन का एक बेड़ा जैसे ही अम्बई वतार समुद्री इलाके में पहुंचा, भारतीय नौसेना ने 'आपका स्वागत है' कहकर उसे हैरत में डाल दिया। भारतीय नौसेना के दो जंगी जहाजों ने किया स्वागत - नेवी के अफसरों ने बताया कि चीन की नेवी के तीन जंगी जहाजों ने इंडोनेशिया के सुदूरवर्ती अम्बई वतार जलडमरुमध्य (समुद्री गलियारा) से हिंद महासागर में प्रवेश किया। इनमें जांगकेई क्लास के दो मिसाइल कॉर्वेट युद्धपोत थे, जबकि एक टैंकर साजोसामान के साथ उनके साथ चल रहा था। - ये बेड़ा जैसे ही हिंद महासागर में पहुंचा, वहां मौजूद भारतीय नौसेना के दो पोतों ने ‘वेल्कम टू इंडियन ओशन’ का स्वागत संदेश दिया...इस संदेश ने चीनी बेड़े के कमांडर को चौंका दिया। फिर कहा- ‘हैप्पी हंटिंग’.....
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J3jiPU
No comments:
Post a Comment