
तेलंगाना. घर में रिमोट के लिए नोंकझोक आम बात है। लेकिन रिमोट को लेकर घर में मर्डर हो जाए। चौंकाने वाली घटना है। लेकिन तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। यहां एक ससुर ने टीवी रिमोट के लिए अपने दामाद की हत्या कर दी। एक देखना चाहता था IPL मैच, दूसरा सीरियल पुलिस के मुताबिक मंगली वेंकट की शादी बुजैया की बेटी अक्षिता से हुई थी। वेंकट अपने ससुराल में ही रहता था। पिछले हफ्ते बुधवार को वेंकट घर लौटा तो बुजैया पहले से ही टीवी पर कोई सीरियल देख रहा था। वेंकट ने आईपीएल देखने के लिए रिमोट मांगी। ससुर ने कहा कि वो सीरियल देख रहा है इसलिए चैनल चेंज नहीं होगा। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच बुजैया ने घर में रखी कैंची वेंकट को दे मारी। वेंकट पांच दिन कोमा में रहा हमले के बाद वेंकट को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वो कोमा में चला गया। पांच दिन कोमा में रहने के बाद आखिरकार वेंकट की मौत हो गई। पुलिस ने दफा 302 के तहत मामला दर्ज कर ससुर बुजैया को गिरफ्तार...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Hudh1v
No comments:
Post a Comment