
लंदन. नरेंद्र मोदी ने यहां के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में बुधवार को 'भारत की बात सबके साथ' कार्यक्रम के दौरान कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कल्पना कर सकते हैं किसी छोटी बालिका के साथ बलात्कार होता है। कितनी दर्दनाक घटना ये है। तो हम क्या कहेंगे कि आपकी सरकार में इतने बलात्कार होते हैं और हमारी सरकार में कम होते हैं। ये ठीक नहीं है। बता दें कि मोदी ने इस कार्यक्रम में लोगों से करीब 2 घंटे तक बातचीत की। सरकार की पॉलिसी, हेल्थ, सरकार के कामकाज जैसे कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बेटी से सारे सवाल पूछे जाते हैं, कभी बेटों से भी पूछिए - नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल्पना कर सकते हैं किसी छोटी बालिका के साथ बलात्कार होता है। कितनी दर्दनाक घटना ये है। तो हम क्या कहेंगे कि आपकी सरकार में इतने बलात्कार होते हैं और हमारी सरकार में कम होते हैं। ये ठीक नहीं है। बलात्कार, बलात्कार होता है। एक बेटी के साथ ये अत्याचार कैसे सहन कर सकते...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qJSdKa
No comments:
Post a Comment