
नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम के नाम से एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने भक्तों को एड्रेस करता हुआ सुनाई दे रहा है। इस कथित ऑडियो में आसाराम ठहाके लगाकर हंसता हुआ सुनाई दे रहा है, साथ ही उसने दावा किया है कि वो जल्द ही पहले शिल्पी को और फिर खुद भी जेल से बाहर आ जाएगा। जेल प्रबंधन के मुताबिक आसाराम ने 27 अप्रैल की शाम को अहमदाबाद में अपने आश्रम में 17 मिनट तक बात की थी, हो सकता है उसी दौरान उसके ऑडियो को सोशल मीडिया पर भक्तों के लिए शेयर किया गया हो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rbyLq3
No comments:
Post a Comment