
कैरारा स्टेडियम में बुधवार को हल्की बारिश के बीच 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई। ओपनिंग सेरेमनी की थीम हैलो अर्थ रखी गई। कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर पहुंचीं। नेशंस ऑफ परेड इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। इनमें 71 देशों के दलों ने परेड की। भारत का नंबर 38वां था। भारतीय दल का नेतृत्व 2016 रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधु ने किया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 217 एथलीट्स को गोल्ड कोस्ट भेजा है, जो 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। नरेंद्र मोदी ने भी एथलीट्स को बधाई दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2q4lek2
No comments:
Post a Comment