
नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा साहब अंबेडकर के बहाने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही है। गरीब से गरीब के लिए काम करना हमारा मिशन है। हालांकि, मोदी ने इशारों में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि कुछ पार्टियां बाबा साहब के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। बता दें कि एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को दलित संगठनों ने बुलाया था, जिसे कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष पार्टियों ने समर्थन दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ItlQX8
No comments:
Post a Comment