
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कश्मीर में मारे गए अातंकियों को निर्दोष और आजादी की मांग करने वाले युवक बताकर भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए। शाहिद के बयान पर रैना, कोहली, कपिल देव और गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रैना ने कहा, "कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। शाहिद कोे पाक आर्मी को समझाना चाहिए कि वह यहां प्रॉक्शी वार रोके।" वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शाहिद के बयान का समर्थन किया। बता दें कि रविवार को सेना ने घाटी में 13 आतंकियों को मार गिराया था। जिसके बाद मंगलवार को शाहिद ने कश्मीर की स्थिति को चिंताजनक बताया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JjB2HG
No comments:
Post a Comment