
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को यहां होल्कर स्टेडियम में न सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब को 31 रन से हराया, बल्कि आईपीएल-11 का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन बनाए। सुनील नरेन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। नरेन की सीजन की यह दूसरी फिफ्टी है। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। राहुल की यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। केकेआर से पहले इस सीजन में सबसे ज्यादा 219 रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम था। जो उसने केकेआर के खिलाफ ही बनाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IcNfwW
No comments:
Post a Comment