
बेंगलुरु. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए। 8 में से 5 एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के करीब नजर आ रही है और 3 अनुमानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टुडेज चाणक्य, एबीपी न्यूज-सी वोटर, न्यूज नेशन, न्यूज एक्स-सीएनएक्स और रिपब्लिक-जन की बात के सर्वे में भाजपा बहुमत के करीब है। उधर, इंडिया टीवी-वीएमआर, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुमानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 23 अप्रैल को भी न्यूज चैनल और एजेंसियों ने ओपिनियन पोल जारी किए थे। ज्यादातर में त्रिशंकु विधानसभा आने की बात सामने आई। भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्टर और जेडीएस के किंगमेकर होने का दावा था। वोटों की गिनती 15 मई को होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KWvxQi
No comments:
Post a Comment