
यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल के साथ ही यूरोपीय फुटबॉल का क्लब सीजन समाप्त हो गया है। चूंकि यूरोपीय फुटबॉल में सभी महादेश के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होते हैं, लिहाजा इस फाइनल के साथ वर्ल्ड लेवल पर भी क्लब फुटबॉल में करीब 70-75 दिन का ब्रेक आ जाता है। आमतौर पर खिलाड़ी इन दिनों में आराम करते हैं और अगले सीजन के लिए खुद को तैयार करते हैं। लेकिन, 2018 वर्ल्ड कप ईयर है। चार साल में एक बार होने वाला फुटबॉल का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट 14 जून से रूस में शुरू हो रहा है। लिहाजा, 15 जुलाई तक फुटबॉल जगत का फोकस इंटरनेशनल मैचों पर शिफ्ट हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ITqUcj
No comments:
Post a Comment