
नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने कहा- 'हमने आजादी के बाद से ही लाइसेंस राज देखा। लोन उसे ही मिलता था जिसका बड़ा नाम होता था, जिसकी सिफारिश होती थी। गरीब को सिस्टम बाहर खड़ा कर दिया गया था। वो अपने काम का विस्तार ही नहीं कर पाते थे। हर छोटा-मोटा आदमी कुछ करना भी चाहता था, तो वह शुरुआत में ही साहूकारों के चक्कर में पड़ जाता था। मुद्रा योजना ने ब्याजखोर लोगों के चंगुल से देश के युवा धन को बचाया है। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले ही उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से बात की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sfVdPV
No comments:
Post a Comment