
नई दिल्ली. राजस्थान और यूपी में जिस दिन धूलभरी आंधी आई थी, तब जयपुर स्थित मौसम विभाग के दफ्तर में ड्रॉपलर राडार काम नहीं कर रहा था। मौसम विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल देवेंद्र प्रधान ने कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से राडार काम नहीं कर रहा था। ड्रॉपलर राडार मौसम के पूर्वानुमान लगाने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है। बता दें कि 2 मई को यूपी-राजस्थान समेत देश के उत्तरी इलाकों में धूलभरी आंधी आई थी। इसकी वजह से 133 लोगों की जान गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FH3Y9N
No comments:
Post a Comment