
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे। कर्नाटक में योगी की 3 से 5 मई तक रैली होनी थी। वो कर्नाटक पहुंचे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो तय कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर यूपी वापस आ रहे हैं। जिसकी वजह बुधवार को आए तूफान की वजह से हुई मौतों को बताया जा रहा है। तूफान की वजह से अकेले आगरा में ही 64 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की आलोचना की जा रही है कि उनके प्रदेश में इतने लोगों की मौत हो गई और वो कर्नाटक में पार्टी का प्रचार करने गए हुए हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया कि 'CM को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, नाकि कर्नाटक की राजनीति के लिए।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HTbzni
No comments:
Post a Comment