
पत्थरबाज को जीफ के बोनट से बांधकर चर्चा में आए मेजर नितिन लीतुल गोगोई को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को होटल से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें होटल में किसी बात को लेकर झगड़े की सूचना मिली थी। मेजर गोगोई इसी होटल में रुके थे, एक लड़की उनसे मिलने पहुंची थी। जब होटल स्टॉफ ने उसे और ड्राइवर को अंदर नहीं जाने दिया तो दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पुलिस सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई। यहां बयान दर्ज कर मेजर और ड्राइवर को आर्मी यूनिट के सुपुर्द कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LnICSA
No comments:
Post a Comment