
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर रविवार को मूवी डेट पर स्पॉट हुईं। वे फिल्म देखने पापा बोनी कपूर का हाथ थामे पहुंची थीं। उनके साथ सौतेली बहन अंशुला कपूर भी थी। इस दौरान जाह्नवी ब्लू डेनिम और क्रॉप टॉप में ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने राउंड ईयररिंग्स भी पहन रखे थे। ज्यादा अपने बाल खुले रखने वाली जाह्नवी मूवी देखने दो चोटी में स्पॉट हुईं। जाह्नवी के हाथ में उनकी फेरवेट पिंक बोतल भी थी। जाह्नवी के हाथ में अक्सर ये बोतल दिखती है। वे ये बोतल हमेशा अपने साथ क्यों रखती हैं ये तो नहीं पता, लेकिन ये कयास लगाए जाते हैं कि उन्हें ये बोतल उनकी मॉम श्रीदेवी ने गिफ्ट की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LctoQx
No comments:
Post a Comment