
कई बार आदमी इतना ज्यादा एक्साइटेड हो जाता है कि गलती भी कर बैठता है। ऐसा ही कुछ हुआ अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के एक्टर बॉबी देओल के पापा और गुजरे जमाने के हीरो धर्मेंद्र के साथ। दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में (15 मई) अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। बेटे बॉबी की कमबैक फिल्म का ट्रेलर देखकर धर्मेंद्र बेहद एक्साइटेड हो गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की स्टारकास्ट को बधाई दी। वे ट्रेलर देखकर इतने ज्यादा उत्साहित थे कि फिल्म की स्टारकास्ट को बधाई देते हुए उन्होंने फिल्म के पोस्टर की जगह अपनी एक जवानी की फोटो को पोस्ट कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rSY0xw
No comments:
Post a Comment