सबसे महंगा फीफा कप: 1.43 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे, यह रकम 99 देशों की जीडीपी से ज्यादा - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 12 June 2018

सबसे महंगा फीफा कप: 1.43 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे, यह रकम 99 देशों की जीडीपी से ज्यादा

फुटबॉल वर्ल्ड कप दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे महंगा स्पोर्ट्स इवेंट है। रूस ने इसकी मेजबानी पर 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह 88 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक खर्च है। आधिकारिक बजट करीब 13,140 करोड़ रुपए है। यह बजट मुख्यत: स्टेडियम के लिए था। पर रूस ने ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा, स्वास्थ्य को मिलाकर कुल 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसमें यदि वर्ल्ड कप से जुड़े टूरिज्म, विज्ञापन का खर्च जोड़ दें तो यह आंकड़ा 1 लाख, 43 हजार करोड़ रुपए पार कर जाता है। यह रकम दुनिया के 211 देशों में से 99 की जीडीपी से ज्यादा है। टॉप 112 देशों की जीडीपी ही इस रकम से ज्यादा है। रूस को मेजबानी पर इतनी राशि इसलिए भी खर्च करनी पड़ी, क्योंकि उसके पास दूसरे विकसित यूरोपीय देशों की तुलना में फुटबॉल से जुड़ा तंत्र उतना मजबूत नहीं था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sZBcN7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages