
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती जारी है। मंगलवार को 14वें दिन भी पेट्रोल पर 15 पैसे और डीजल पर 11 पैसे तक कम किए गए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 10 से 15 पैसे तक की कमी दर्ज की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता है। यहां पेट्रोल 76.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.85 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, मुंबई में अभी भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा मिल रहा है। यहां पेट्रोल 84.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.24 रुपए प्रति लीटर है। अब तक पेट्रोल पर 2 रुपए 10 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 56 पैसे कम किए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HGc1o5
No comments:
Post a Comment