नहीं रहे अटलजी: अंतिम दर्शन के लिए देर रात तक लोगों की लंबी कतार लगी रही, 13 राज्यों में आज शासकीय अवकाश - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 16 August 2018

नहीं रहे अटलजी: अंतिम दर्शन के लिए देर रात तक लोगों की लंबी कतार लगी रही, 13 राज्यों में आज शासकीय अवकाश

भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी (93) का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए देर रात तक उनके निवास के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अटलजी की पार्थिव देह को सुबह 9 बजे भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी। वाजपेयी की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) से होते हुए आईटीओ ट्रैफिक सिग्नल और वहां से राजघाट के पीछे विजय घाट पहुंचेगी। बीजेपी मुख्यालय से यहां तक की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। वहां, महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के नजदीक 4 बजे अटलजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vO2JU0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages